फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Polls: तमिलनाडु चुनाव में गरजे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले-लुटेरी सरकार को जनता जवाब देगी

Tue, 21 Apr 2026 08:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला और एनडीए के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि जनता इस बार भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ वोट देकर बदलाव लाएगी।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम मोहन यादव तमिलनाडु प्रचार करते हुए - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने नमक्कल जिले की रासीपुरम विधानसभा और तिरुपुर जिले की अविनाशी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की। सीएम यादव ने रासिपुरम में प्रत्याशी डॉ. प्रेमकुमार और अविनाशी में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार तमिलनाडु की जनता “भ्रष्टाचार और परिवारवाद” के खिलाफ वोट देगी और बदलाव लाएगी।

ये भी पढ़ें- तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना...थार से लोगों को कुचलने वाले बेटे के MLA बाप के बयान की IPS एसो. ने की निंदा

भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ चुनाव 
मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ डीएमके और कांग्रेस  निशाना साधते हुए उन्हें “लुटेरी सरकार” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने वर्षों तक प्रदेश में परिवारवाद को बढ़ावा दिया और आम जनता के हितों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इन दलों को सत्ता से बाहर करे। 

ये भी पढ़ें- MP News: 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन’ पर होगी चर्चा

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
तमिलनाडु की अविनाशी सीट पर प्रचार करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
नारी शक्ति वंदन को लेकर विपक्ष पर हमला
सीएम यादव ने ‘नारी शक्ति वंदन’ मुद्दे को भी जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले कदमों में बाधा डाली। उनके अनुसार, अगर ऐसे प्रावधान समय पर लागू होते, तो अधिक महिलाएं राजनीति में आगे आ सकती थीं। उन्होंने इसे “देश की आधी आबादी के साथ अन्याय” बताया। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल मंडल के 24 ट्रेनों पर बड़ा असर: कई ट्रेनों के रूट बदले, प्रयागराज और दानापुर के काम से यात्री प्रभावित

 डबल इंजन सरकार से होगा विकास 
डॉ. यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और तमिलनाडु में भी भाजपा-एआईएडीएमके की “डबल इंजन सरकार” बनने से विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में एनडीए को जनता का समर्थन मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में जल संकट गहराया, लोग प्यास से परेशान लेकिन कोई सुनवाई नहीं!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम मोहन यादव केले के पत्ते पर खाना खाते हुए - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के गौरव का किया उल्लेख
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के बाबा महाकाल और तमिलनाडु के रामेश्वरम महादेव सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंग के आशीर्वाद से विश्व में हमारा भारत देश सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने तमिलनाडु के सपूत पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम, तमिलनाडु की अम्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जयललिता, महान वैज्ञानिक सीवी रमन, महान साहित्यकार वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई, आरके नारायण और सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट स्व. आर.के. लक्ष्मण की धरती को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रामेश्वरम की पवित्र भूमि से ही रामराज्य का आदेश दिया था। आज देश उसी दिशा में अग्रसर है और तमिलनाडु भी भारत की इस विकास यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें- SDOP को धमकी पर बवाल: भाजपा विधायक के बयान से भड़का कर्मचारी संघ, बोले-कार्रवाई नहीं तो आंदोलन होगा
 
अलग अंदाज में दिखे सीएम
चुनावी दौरे के दौरान सीएम यादव का अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने पारंपरिक तरीके से केले के पत्ते पर दक्षिण भारतीय भोजन किया और स्थानीय संस्कृति को करीब से जाना। साथ ही दक्षिण भारतीय परिधान में भी नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अंत में सीएम यादव ने कहा कि यह चुनाव “भ्रष्टाचार बनाम विकास” की लड़ाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए को समर्थन देकर राज्य में नई सरकार बनाएं और विकास की राह को मजबूत करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें