Amanat Bansal: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की जल्द ही सगाई होने वाली है। आज से ठीक एक महीने बाद 17 अक्टूबर को सगाई की रस्म होगी। इसकी जानकारी खुद शिवराज सिंह ने एक्स कर दी है। शिवराज सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा- एक पिता के रूप में मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी। इस सगाई में अभी एक महीना है, इससे पहले आइए जानते हैं कि अमानत बंसल कौन हैं?