फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse: आज दिखेगी दुर्लभ खगोलीय घटना, जानिए आप कैसे देख सकते हैं सूर्यग्रहण

Tue, 25 Oct 2022 11:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को दिखने जा रहे आंशिक सूर्यग्रहण को अगर आप अपनी आंखों से देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यग्रहण कैसे देख सकते हैं - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दिखने जा रहे आंशिक सूर्यग्रहण को अगर आप अपनी आंखों से देखना चाहते हैं। इसके लिए वैज्ञानिक सावधानी के साथ इस खगोलीय घटना का आनंद ले सकते हैं। जो भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू - फोटो : अमर उजाला
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए भोपाल के बीएचईएल मैदान में सूर्यग्रहण अवलोकन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्टूबर को शाम 4 से 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में पालकों के साथ आने वाले बच्चों को निःशुल्क सूर्यग्रहण अवलोकन करवाया जाएगा। सारिका ने बताया, वे इस कैंप में खगोल विज्ञान में इच्छुक दर्शकों को सीमित संख्या में उपलब्ध वैज्ञानिक रूप से परीक्षित सोलर व्यूअर की मदद से ग्रहण का अवलोकन कराएंगी।
विज्ञापन

3 of 4
विज्ञान प्रसारक सारिका घारू - फोटो : अमर उजाला
कैसे न देखें सूर्यग्रहण...
सारिका ने बताया कि सूर्यग्रहण देखने के लिए खाली आखों या रंगीन फिल्म, धुएं से काले किए गए कांच, धूप के चश्मे, नॉन-सिल्वर्ड श्वेत श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) फिल्म, फोटो ग्राफिक और फिल्टर्स का प्रयोग न करें। रंगीन पानी में बनने वाली सूर्य की परछाई को नहीं देखें। ये सभी उपाय आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सूर्यग्रहण कैसे देख सकते हैं, यहां जानें - फोटो : अमर उजाला
कैसे देख सकते हैं सूर्यग्रहण....
सारिका ने बताया, किसी समतल दर्पण से दीवार, पर्द और सफेद कागज पर सूर्य का प्रतिबिम्ब प्रक्षेपित करके ग्रहण को देख सकते हैं। वैज्ञानिक रूप से परीक्षित फिल्टर के सोलर व्यूअर की मदद से ग्रहण को देखा जा सकता है। फिल्टर से भी सूर्य को लगातार न देखें। रूक-रूक कर देखें। फिल्टर में कोई खरोंच या बारीक छिद्र नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें