फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में लगे पोस्टर, ‘अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार’, VHP बोली-इसका उद्देश्य हिंदू व्यापारियों का समर्थन

Tue, 14 Oct 2025 05:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में दीपावली से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के लगाए गए होर्डिंग्स “अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार” ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। इन पोस्टर्स को लेकर जहां कुछ लोग इसे आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बता रहा है।
विज्ञापन
1 of 2
भोपाल में लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
दीपावली से पहले राजधानी भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा लगाए गए नए होर्डिंग्स ने राजनीतिक माहौल में गर्माहट बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे इन होर्डिंग्स पर लिखा है “अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार” और “दीपावली की खरीदी उनसे करें, जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें।” इन नारों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे ‘अपनों से व्यवहार या दूसरों से बहिष्कार’ के रूप में देख रहे हैं। वहीं, विपक्षी दलों का कहना है कि त्योहारों को सामाजिक सद्भाव का माध्यम होना चाहिए, न कि विवाद का कारण।

ये भी पढ़ें-  MP News: CM बोले-सभी विश्वविद्यालय अगले पांच साल का रोडमैप तैयार करे, रोजगार परख विषय पाठ्यक्रम में शामिल करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
वीएचपी पदाधिकारी जितेंद्र चौहान अपने साथियों के साथ - फोटो : अमर उजाला
हाल के महीनों में त्योहारों के दौरान ऐसे नारों ने कई बार बहस को जन्म दिया है। नवरात्र के दौरान ‘गरबा जिहाद’ जैसे अभियान के बाद अब दीपावली से पहले यह नया पोस्टर अभियान चर्चा का केंद्र बन गया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख जितेंद्र चौहान ने कहा कि इन पोस्टर्स का उद्देश्य किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने समाज के छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहाकि हम चाहते हैं कि दीपावली के इस अवसर पर हिंदू व्यापारी और रेहड़ी-पटरी वाले भी खुशहाल रहें, इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे अपने समाज के लोगों से ही खरीदारी करें। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह पहल आर्थिक सहयोग और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए की गई है, न कि किसी समुदाय के विरोध में।

ये भी पढ़ें-  जीपी मेहरा-नायक पर सरकार की नरमी, सात शिकायतें दो साल से फाइलों में दबी, लोकायुक्त छापे के बाद कई खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें