मध्यप्रदेश में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। भोपाल, इंदौर, रतलाम, शहडोल, गुना, छतरपुर में कई लोग सड़क हादसों के शिकार हुए। इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं, शहडोल में एक ट्रक चालक की जान चली गई। रतलाम में बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
बेलगाम डंपर ने उजाड़ा परिवार
इंदौर बायपास पर तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी चार साल की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खजराना पुलिस के अनुसार हादसा बायपास पर झलारिया जंक्शन के नजदीक हुआ। राऊ की तरफ से आ रहे डंपर ने खजराना क्षेत्र में रहने वाले दंपत्ति को टक्कर मारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की गति काफी तेज थी। बाइक सवार दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रहा डंपर चालक स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और डंपर का अगला हिस्सा बाइक से टकरा गया। डंपर से सीधी भिंडत के बाद दंपत्ति सड़क पर गिर गए, जबकि बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। खून ज्यादा बह जाने की वजह से पति-पत्नी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 8
इंदौर: हादसे के बाद दंपत्ति की गाड़ी और डंपर
- फोटो : सोशल मीडिया
शहडोल में ट्रक चालक की मौत
शहडोल जिले के पथखई घाट में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव ट्रक के नीचे ही दब गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में भारी-भरकम रेलवे का सामान लोड था, जिसकी वजह से चालक के शव को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद शव को निकाला जा सका है। हादसा पथखई घाट के अंधे मोड़ पर हुआ। इसके पहले भी इस मोड़ पर हादसे हो चुके हैं। वाहन चालकों को यहां कुछ दिखाई नहीं देता, जिसकी वजह से वे यहां हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
शहडोल: दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार डंपर ने ली महिला की जान
रतलाम जिले के जावरा चौपाटी क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला डंपर के पिछले टायर की चपेट में आ गई, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। दर्दनाक सड़क हादसे की पूरी तस्वीर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है
पुलिस के अनुसार घटना में गोठड़ा निवासी अंगूरबाला की मौत हुई है। अंगूरबाला गांव के ईश्वर नामक व्यक्ति के साथ जावरा बस स्टैंड की ओर आ रही थी। वह जावरा चौपाटी क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर उन्हें ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में टक्कर मारकर निकल गया। टक्कर लगते ही चालक बाइक सहित सड़क पर आ गिरा और महिला डंपर के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई।
4 of 8
उज्जैन: बिजली के पोल से टकराई बलेनो कार
- फोटो : अमर उजाला
देवास रोड पर तेज गति से कार दौड़ा रहे युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर को पार करते हुए खेत में विद्युत पोल से टकरा गई और पोल पर लगे विद्युत डीपी में फंस गई। हादसे में दोनों कार सवार युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार देवास से उज्जैन की ओर तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार क्रमांक एमपी 09 सी एस 5719 डिवाइडर क्रॉस करते हुए बिजली के पोल में जा फंसी। दुर्घटना इतनी जल्दी घटित हुई कि राहगीर कुछ समझ पाते इसके पहले ही कार मैं बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
गुना: खड़े ट्रक से टकराई चार्टेड बस
- फोटो : अमर उजाला
खड़े ट्रक से टकराई चार्टर्ड बस
इंदौर से चंदेरी जा रही चार्टर्ड बस गुरुवार रात करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए, जबकि बस क्लीनर की मौत हो गई। यात्रियों ने बताया है कि जंजाली चौराहे पर पहुंचते ही बस सड़क पर खड़े ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 4060 में पीछे से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त बस क्रमांक एमपी 13 पी 2745 में 50 से 52 लोग सवार बताए गए हैं, जिनमें 20 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने 14 घायलों को राघौगढ़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें गुना जिला अस्पताल भेजा। बस में सवार ज्यादातर घायल गुना और अशोकनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
शहडोल: तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
बस पेड़ से टकराई
शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना अंतर्गत एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जहां शहडोल की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे मेंकई यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भी लाया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी से शहडोल के लिए एक यात्री बस निकली थी, जो शहडोल आ रही थी तभी जयसिंह नगर के टेटका पुलिया के पास यह बस पहुंची ही थी, कि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और वह पेड़ से जाकर सीधे टकरा गई, जिसकी वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बस में कई यात्री सवार थे।
विज्ञापन
7 of 8
ईंटों के ढेर से टकराई बाइक, एक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर में ईंटों के ढेर से टकराई बाइक, एक की मौत
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। दुर्घटना में बसंतपुरा निवासी इंद्रपाल की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी लखन घायल हुआ है। दोनों युवक बाजना से दरगुवां जा रहे थे। घटना की जानकारी लगने के बाद बाजना थाना पुलिस घटनास्थल स्थल पहुंची। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया।
रैली में जा रही बस हादसे का शिकार
बड़वानी जिले के सेंधवा में नेशनल हाईवे पर देर रात एक अनियंत्रित बस ने अपने साथ ही आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को हाईवे एंबुलेंस की सहायता से सेंधवा सिविल अस्पताल में लाया गया। दोनो बसों में सवार यात्री भोपाल में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में दूसरी बस को ओवरटेक करने से अनियंत्रित होकर अपने से आगे चल रही साथी बस को पीछे वाली बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।