इंदौर में कार पानी में बह गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में बारिश के बाद कार पानी में बह गई
इंदौर में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक लगातार बारिश हुई। इससे शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर में दस जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना भी मिली है। इंदौर में भारी बारिश के बीच चंद्रभागा इलाके में कार के पानी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंदौर में मानसून सत्र में अब तक 268.3 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है।
यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल संभाग के जिलों में तथा सागर, दमोह, उमरिया जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर संभागों में गरज के साथ बिजली चमकने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।