मंत्री राव उदय प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
अतिथि हैं तो घर पर कब्जा करेंगे?
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अतिथि शिक्षकों को लेकर दी गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया था। एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा था कि सरकार अतिथि शिक्षकों के हितों की अनदेखी नहीं करेगी, लेकिन उनकी "उपयोगिता" की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा था, "जब उनका नाम ही अतिथि शिक्षक है, वे अतिथि बनकर आए हैं तो क्या घर पर कब्जा कर लेंगे?" उनकी इस टिप्पणी पर शिक्षकों और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया आई थी। शिक्षकों का कहना था कि वे वर्षों से कम वेतन और अस्थायी स्थिति में सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब उन्हें 'कब्जाधारी' समझा जा रहा है।