मंत्री विजय शाह के बंगले के सामने प्रदर्शन करने पहुंचीं महिला कांग्रेस की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में शाह के बंगले की सुरक्षा बढ़ाई
इधर गुरुवार को मंत्री विजय शाह के बंगले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। गुरुवार को ही महिला कांग्रेस बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची थीं। उनके प्रदर्शन के दौरान ही बंगले के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। अतिरिक्त फोर्स लगाने की भी जानकारी सामने आई थी।
कहां से शुरू हुआ ये बवाल
दरअसल, मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह ने सोमवार को महू के आंबेडकर नगर के रायकुंडा गांव में आयोजित सार्वजनिक समारोह में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। मानपुर में आयोजित हलमा कार्यक्रम में मंत्री शाह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, जिन आंतकियों ने पहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए, उन आंतकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा। मंत्री शाह ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। बयान को लेकर जब राजनीति गरमा गई तो उन्होंने कहा कि हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले वालों को हमने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। उनके भाषण को अलग संदर्भ में नहीं देखना चाहिए। वो हमारी बहनें हैं। उन्होंने पूरी ताकत से सेना के साथ मिलकर काम किया है।
ये भी पढ़ें - विवादित बयान पर फंसे मंत्री विजय शाह, संगठन ने लगाई फटकार, बोले– जरूरत पड़ी तो दस बार माफी मांगूंगा
बाद में मांगी माफी, 'कुरैशी मेरे लिए सगी बहन'
मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी मेरे लिए सगी बहन से बढ़कर हैं, जिन्होंने उनका बदला लिया। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का न तो कोई इरादा था और न ही कोई इच्छा। अगर मेरी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मंच से दिए गए अपने बयान पर उन्होंने भावनात्मक प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी धर्म या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमाप्रार्थी हैं। पार्टी की ओर से दी गई फटकार और विपक्ष के हमलों के बीच मंत्री शाह के इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।