फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साधारण कार्ड, 21 जोड़ों के साथ सात फेरे...सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की सादगी के साथ हो रही शादी

Fri, 28 Nov 2025 11:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बड़े बेटे के बाद अब छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी भी सादगी के साथ करने जा रहे हैं। सीएम के बेटे की शादी 30 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 3
सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी को लेकर तैयारियां तेज, परिवार के साथ सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की शादी 30 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार अपनी सादगी की मिसाल पेश कर रहे हैं। उज्जैन में सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बडे बेटे की शादी भी सादे समारोह में की थी। छोटे बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र भी साधारण रखा गया है, जिस पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर के साथ मांगलिक कार्याें की जानकारी दी गई है। इसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम के बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला
बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का परिवार सीएम आवास में नहीं रहता हैं। उनके छोटे बेटे अभिमन्यु डॉक्टर है, वह भोपाल में ही रहते हैं। उनकी होने वाली पत्नी ईशिता भी डॉक्टर हैं। दोनों की सगाई पिछले दिनों सीएम आवास में सादे समारोह में हुई थी,जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल हुए थे। इससे पहले उनके बड़े बेटे की शादी पुष्कर में बहुत ही सामान्य तरीके से हुई। जिसमें कोई दिखावा नहीं था और केवल परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: Mp News:सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी का अनोखा उदाहरण-बेटे ...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
निमंत्रण पत्र में जोड़ों के नाम - फोटो : अमर उजाला
अब छोटे बेटे की शादी सामूहिक विवाह समारोह में कर ना सिर्फ अपनी सादगी का परिचय दे रहे है बल्कि समाज के लिए फिजुलखर्ची रोकने के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कई राजनेताओं के बेटे की शादियां भव्य तरीके से आयोजित हुुई, जिनका निमंत्रण पत्र भी काफी महंगे थे। इसकी तुलना में सीएम माेहन यादव के बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र बहुत सरल है। सीएम यादव को लेकर सादगी की नई मिसाल बता रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें