लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के महत्वाकांक्षी 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत करने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। राहुल गांधी के आगमन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे से ऑब्जर्वर और वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठकें चल रही हैं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाने और भीतरघातियों की पहचान कर कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
भोपाल मेट्रो की रफ्तार फिसड्डी: 7 साल में 7 KM का भी ट्रैक तैयार नहीं, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 12 एमडी बदल गए