फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अमृतस्य मध्यप्रदेश’ की प्रस्तुति: सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की झलक से प्रभावित हुए दर्शक

Sat, 03 May 2025 06:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 के दूसरे दिन मुंबई में मध्यप्रदेश ने अपनी जीवंत सांस्कृतिक पहचान, कला की विविधता और पर्यटन की विशाल संभावनाओं की भव्य प्रस्तुति के ज़रिए वैश्विक दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
1 of 4
150 कलाकार 10 नृत्यों में प्रस्तुत की मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन, इतिहास, कला और परंपराए - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 के दूसरे दिन मुंबई में मध्यप्रदेश ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और पर्यटन संभावनाओं की अनूठी प्रस्तुति देकर वैश्विक मंच पर अलग पहचान बनाई। सांस्कृतिक संध्या में "अमृतस्य मध्यप्रदेश" नामक समवेत नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को मध्यप्रदेश की परंपराओं, इतिहास और प्रकृति की एक भावनात्मक यात्रा पर ले गया।
 
विज्ञापन

2 of 4
नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इस भव्य मंचन में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कुचिपुड़ी सहित राज्य के लोकनृत्य बधाई, बरेदी, मटकी और गोंड को पेश किया गया। लगभग 150 कलाकारों ने एक साथ मंच पर प्रदर्शन करते हुए भीमबेटका की गुफाओं, खजुराहो के मंदिरों, सांची स्तूप, चित्रकूट, उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे स्थलों की आध्यात्मिकता को जीवंत किया।

 
विज्ञापन

3 of 4
अदभुत प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तुति के दौरान महेश्वरी, चंदेरी और बाघ प्रिंट की टेक्सटाइल की झलक भी एक विशेष वॉक के माध्यम से दिखाई गई, जिसने प्रदेश की शिल्प परंपरा को मंच पर उतारा। इस सांस्कृतिक संध्या में जबलपुर की संगमरमर घाटी, बांधवगढ़ और कान्हा के वन्यजीवन से जुड़ी झांकियों ने दर्शकों को प्रकृति से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन नर्मदा आरती के साथ हुआ, जो आत्मा, प्रकृति और ईश्वर के बीच संतुलन का प्रतीक बना।
 
विज्ञापन

4 of 4
अमृतस्य मध्यप्रदेश" में हृदयप्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और परम्परा हुई प्रदर्शित - फोटो : अमर उजाला
वेव्स 2025 का आयोजन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 1 से 4 मई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। मध्यप्रदेश इस आयोजन में “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन, “अमृतस्य मध्यप्रदेश” प्रस्तुति, नई फिल्म पर्यटन नीति और एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 के साथ प्रमुख भागीदार के रूप में शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें