फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, फूटा गुस्सा, दोषियों के लिए फांसी की मांग

Fri, 02 May 2025 09:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में बढ़ते लव जिहाद के मामले के विरोध में सकल हिंदू समाज ने शुक्रवार को भोपाल में 26 जगह पर विरोध प्रदर्शन किया, सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने मांग की दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान कॉलेज छात्राओं ने भी विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
1 of 4
भोपाल में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में बढ़ते लव जिहाद के मामले के विरोध में सकल हिंदू समाज ने शुक्रवार को भोपाल में 26 जगह पर विरोध प्रदर्शन किया, सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने मांग की दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान कॉलेज छात्राओं ने भी विरोध दर्ज कराया। सकल हिंदू समाज का कहना है कि इस प्रदर्शन का मकसद लव जिहाद के बढ़ते मामलों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है। साथ ही सरकार से इसे लेकर कड़ा कानून बनाने की मांग है।

बड़े प्रशिक्षण और व्यापक तैयारी की आवश्यकता
प्रदर्शन में शामिल हुईं भाजपा नेता राजो मालवीय ने कहा कि जब भी अवसर आए तो केवल अपनी सुरक्षा ही न कर सको, बल्कि अपने साथ-साथ मोहल्ले की बेटियों और बहनों की भी सुरक्षा कर सको। इसके लिए बहुत बड़े प्रशिक्षण और व्यापक तैयारी की आवश्यकता है। क्योंकि जब-जब हिंदू बेटी बनी है 'सलमा', तब-तब उसे मिली है मौत, और उसे पढ़ना पड़ा है 'कलमा'।

भोपाल में इन चौराहों बड़ा प्रदर्शन

1- भोपाल के कोलार के बीमा कुंज में युवतियां हाथ में लव जिहाद मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर नारे लगाती दिखी। वहीं, बजरंग दल ने सुअर और कुत्ते से पाकिस्तान की तुलना की। बजरंग दल के लोगों का कहना है कि अगर हिंदू समाज की बहन बेटियों पर आंच आई तो वो खुद जाकर ऐसे लोगों के टुकड़े कर देंगे।
2- भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एबीवीपी और सकल हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। सकल हिंदू समाज ने लव जिहाद के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उनका कहना है की भोली भाली हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने हिंदू एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
3- वाजपेयी नगर मल्टी में हजारों की संख्या में महिलाएं शस्त्र लेकर मैदान में उतरी। लव जिहाद के खिलाफ आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर मासूम छात्राओं को लव जिहाद का शिकार बना रहे है। ऐसे आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।
4- लाल घाटी गुफा मंदिर रोड पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और छात्राएं इकट्ठा हुईं। उन्होंने कहा कि नाम बदलकर लव जिहाद का शिकार बना रहे जिहादियों की पहचान उजागर होना चाहिए। मासूम छात्राओं को जागरूक करने की जरूरत है।
5- भोपाल के भवानी चौक सोमवारा, नादरा बस स्टैंड और नेहरू नगर में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और लव जिहाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुअर पर पाकिस्तान का झंड़ा लगाया - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के कोलार के बीमा कुंज में युवतियां हाथ में लव जिहाद मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर नारे लगाती दिखी। वहीं, बजरंग दल ने सुअर और कुत्ते से पाकिस्तान की तुलना की। और सुअर पर पाकिस्तान का झंड़ा लगाया। बजरंग दल के लोगों का कहना है कि अगर हिंदू समाज की बहन बेटियों पर आंच आई तो वो खुद जाकर ऐसे लोगों के टुकड़े कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 4
विरोध प्रदर्शन करती बच्चियां और महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं में भारी आक्रोश 
लाल घाटी गुफा मंदिर रोड पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और छात्राओं में विरोध किया। उन्होंने कहा कि नाम बदलकर लव जिहाद का शिकार बना रहे जिहादियों की पहचान उजागर हो।
विज्ञापन

4 of 4
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लाल घाटी गुफा मंदिर रोड पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और छात्राएं इकट्ठा हुईं। उन्होंने कहा कि नाम बदलकर लव जिहाद का शिकार बना रहे जिहादियों की पहचान उजागर होना चाहिए। मासूम छात्राओं को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें