जातिगत आरक्षण समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना परिवार का जनआंदोलन प्रशासन की अनुमति खत्म होने के देररात तक जारी है। सरकार की तरफ से मांगों को पूरा करने का लिखित आवश्वासन देने की मांग को लेकर जीवन सिंह शेरपुर समेत पांच लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस बीच देर रात तक करणी सेना के कार्यकर्ता मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में नारे बाजी करते रहे। जंबूरी मैदान मध्य प्रदेश का एक ही किंग.. जीवन सिंह, जीवन सिंह …। देखो देखो कौन आए, माई के लाल...माई के लाल...। नारों से देर रात गुंजा।
भोपाल के जंबूरी मैदान में करणी सेना को रविवार को पुलिस की तरफ से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आंदोलन करने की अनुमति दी गई थी। शाम पांच बजे आंदोलन की अनुमति का समय खत्म होने के बाद करनी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर समेत पांच लोग मांगे पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस बीच पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सभा को खत्म करने की बातचीत करने पहुंचे, लेकिन उन्होंने सरकार की तरफ से मांगों को पूरा करने का अधिकार रखने वाले मंत्री या मुख्यमंत्री से लिखित आश्वासन के बिना अनशन खत्म करने से इंकार कर दिया। करणी सेना परिवार की तरफ से मंच से लगातार कार्यकर्ताओ को किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा नहीं करने का ऐलान किया जाता रहा। वहीं, करणी सेना परिवार की तरफ से सरकार की तरफ से मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देने तक अनशन रहने की बात कही गई।