जबलपुर में लाड़ली बहना योजना की सीएम ने राशि जारी की
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56.68 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 27 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 39.14 करोड़ रुपये और संबल योजना के अंतर्गत 6821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के मंच से बेलखेड़ा में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना, शहपुरा में एसडीएम/एसडीओपी कार्यालय और कर्मचारियों के आवास निर्माण की घोषणा की। उन्होंने करीब 22.44 करोड़ रुपये के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया।
ये भी पढ़ें-
MP News: मूंग 8682 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदेगी सरकार, 19 जून से शुरू होगा किसानों का रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने वीरांगनाओं के नाम पर विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ लाखों महिलाएं उठा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने बहनों को सम्मानजनक जीवन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रेडीमेड गारमेंट व्यवसाय में लगी बहनों को पांच हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी देगी। मुख्यमंत्री ने इंदौर की 'गंगा' और 'सीता' जैसी लाडली बहनों का उदाहरण देते हुए कहा कि योजना की राशि से ये महिलाएं सिलाई और बकरी पालन जैसे कार्यों से आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह सहित बड़ी संख्या में लाडली बहनें और नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का जनजातीय लोक नर्तकों ने पारंपरिक स्वागत किया और उन्होंने ढोल बजाकर सांस्कृतिक उत्साह में भागीदारी की।