फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल-इंदौर में लोकसभा चुनाव से पहले दौड़ेगी मेट्रो, सितंबर से ट्रायल रन की तैयारी

Fri, 03 Feb 2023 06:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों शहरों में मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू करने की समयसीमा तय की गई है। इसके बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलते ही जनता के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 2
भोपाल में मेट्रो के सिविल वर्क का अंतिम चरण में - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले भोपाल और इंदौर शहर में मेट्रो दौड़ने लगेंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। यहीं नहीं मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों शहरों में मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू करने की समयसीमा तय की गई है। इसके बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलते ही जनता के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। 

भोपाल में मेट्रो का 30.95 किमी और इंदौर में 31.46 किमी ट्रेक प्रस्तावित हैं। इसमें से प्रथम चरण में भोपाल में 7 किमी का प्रायोरिटी कॉरीडोर बनाया जा रहा हैं। दोनों ही शहरों के लिए इस माह के अंत तक जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ट्रैक की पहली खेप डिलिवर की जाएगी। इसके बाद एल एंड टी भोपाल में और आईएससी एंड टेक्समो इंदौर में पटिरियां डालने का काम शुरू कर देंगी। आल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी को 52 मेट्रो ट्रेन सेट के ऑर्डर दे दिये गए हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सितंबर 2023 में मेट्रो का ट्रायल रन करने की समयसीमा तय कर ली हैं। इसके तीन से चार महीने बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करते ही मेट्रो की सुविधा दोनों ही शहरों में शुरू कर दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
भोपाल और इंदौर में सितंबर 2023 से शुरू होगा मेट्रो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
तीन डिब्बों के साथ दोड़ेगी मेट्रो
दोनों ही शहरो में शुरुआत में मेट्रो तीन-तीन डिब्बो के साथ दौड़ेगी। हालांकि मेट्रो स्टेशन को 6 डिब्बों के अनुसार तैयार किया जा रहा हैं। मेट्रो की शुरुआत के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुसार मेट्रो में डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। बता दें मध्य प्रदेश में डीपीआर के अनुसार 2021-22 में शुरू होना थी, लेकिन जरूरी अनुमतियां और कोविड महामारी तथा अन्य कारणों से मेट्रो के काम में शुरूआत में देरी हुई। 

यहां बन रहे आठ रेलवे स्टेशन 
इसमें सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अल्कापुरी और एम्स में आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से अप्रैल तक सुभाष नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर स्टेशन के सिवल कार्य पूरी तरह तैयार हो जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें