केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना दौरे पर पहुंचे। वे भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस से सफर करते हुए आए। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों से उनका सहज मेलजोल देखने को मिला, जिसने सफर को खास बना दिया।
विज्ञापन
1 of 3
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना प्रवास पर पहुंचे। वे भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा सतना आए। यात्रा के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वे ट्रेन के अलग-अलग कोच में जाकर यात्रियों से बातचीत करते और हालचाल पूछते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 3
केंद्रीय मंत्री शिवराज ट्रेन में लोगों के बीच
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों के बीच दिखा उत्साह
यात्रा के दौरान यात्रियों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और उनके साथ फोटो व सेल्फी लीं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भी उनसे सहज बातचीत की और उनके अनुभव तथा समस्याओं को सुना। यात्रियों ने उनके मिलनसार व्यवहार को खूब सराहा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
सतना में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
रेलवे स्टेशन पर उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे दौरे के दौरान उनका सादगीभरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।