वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोनाली मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
1993 बैच की हैं आईपीएस
सीमाओं से लेकर पीएम तक की सुरक्षा तक की कमान
सोनाली मिश्रा, भोपाल की जन्मी और 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं। उन्होंने रायसेन में एसपी, जबलपुर में डीआईजी और पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलिजेंस जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे बीएसएफ में डेप्युटेशन पर रहते हुए देश की पहली महिला आईजी बनीं, जिन्होंने पंजाब फ्रंटियर की कमान संभाली, जहां उन्होंने 553 किमी लंबी भारत-पाक अटारी सीमा की निगरानी की। इसके बाद उन्होंने कश्मीर घाटी और बीएसएफ मुख्यालय में खुफिया शाखा का भी नेतृत्व किया।
ये भी पढ़़ें-
पीएम का भोपाल दौरा: सुरक्षा से लेकर संचालन तक की कमान नारी शक्ति के हाथों में, दतिया से महिला पाइलट उड़ाएगी विमान
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
भोपाल एयरपोर्ट से लेकर जंबूरी मैदान तक रूट का निरीक्षण किया जा चुका है। एसपीजी और राज्य पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के हर बिंदु पर गहन समीक्षा की है। सड़क मार्ग के साथ हेलीकॉप्टर लैंडिंग का वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखा गया है। ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 6 बजे से लागू रहेगा और शहर की प्रमुख सड़कों पर सजावट व सुरक्षा तैनाती शुरू हो चुकी है।