सीएम ने नीब करोली महाराज बाबा का हनुमत धाम की स्मारिका का विमोचन किया
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य है। बाबा से जुड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होना सौभाग्य का विषय है। धाम निर्माण का संकल्प एक अध्यात्मिक युग के सूत्रपात जैसा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैंची धाम की महिमा देश-विदेश में अनुभव की जा रही है। वैश्विक स्तर पर उनके अनुभवों और संदेशों से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। भोपाल का यह धाम सम्पूर्ण प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए बाबा के आशीर्वाद का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के लिए डॉ. बृजेश श्रीवास्तव द्वारा भूमि समर्पित करने के लिए उनकी सराहना करते हुए भूमि दान को अनुकरणीय पहल बताया। इस अवसर पर बाबा नीम करौली की पोत्र-वधु शैलजा शर्मा उपस्थित थीं।
ये भी पढ़ें-
Bhopal News: गोविंदपुरा में फैक्ट्री में भीषण आग, खाली कराई आधा दर्जन झुग्गियां
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, नितेन्द्र शर्मा, अनिता अग्निहोत्री तथा बाबा नीम करौरी की पौत्र-वधु शैलजा शर्मा उपस्थित थीं। रतनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भगवानदास सबनानी, बाबा नीब करौरी के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश अग्निहोत्री सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।