आरएसएस का पथसंचलन
- फोटो : अमर उजाला
महावीर नगर में 177 स्वयंसेवकों का अनुशासित प्रदर्शन
संघ के तात्या टोपे जिले के महावीर नगर स्थित शिवाजी बस्ती में भी पथ संचलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। लिंक रोड नंबर 2 स्थित हनुमान मंदिर एवं बाल उद्यान से प्रारंभ यह संचलन अर्जुन नगर, सरस्वती शिशु मंदिर, दुर्गा नगर और पांच नंबर क्षेत्र से होकर पुनः बाल उद्यान पर समाप्त हुआ।
इसमें 177 स्वयंसेवक ढाई किलोमीटर तक अनुशासित कदमताल करते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना और अनुशासन का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला प्रचारक धर्मेंद्र सोनकिया ने कहा कि “संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की दिशा में एक संकल्प यात्रा है। पंच परिवर्तन की यात्रा भाषणों का विषय नहीं, बल्कि आत्मपरिवर्तन से समाज परिवर्तन का मार्ग है। उन्होंने कहा कि यह पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों के वर्षभर के परिश्रम और अनुशासन का प्रतीक है। मुख्य अतिथि के रूप में आयरनमैन और सहनशक्ति कोच प्रवीण सपकाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक और राष्ट्रीय अनुशासन के माध्यम से ही समाज में सशक्त परिवर्तन संभव है। आयोजन की अध्यक्षता नगर कार्यवाह मथुरा प्रसाद राजपूत ने की।
ये भी पढ़ें-
Bhopal News: पेनक्रियाज में आई गंभीर चोट ने ली उदित की जान, आरोपी आरक्षकों को किया गया गिरफ्तार