फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में पोस्टर वॉर: कांग्रेस ने CM की फोटो लगा जारी किया 'मामाटो' पोस्टर; लिखा- घोटालों की फ्री डिलीवरी पाएं

Fri, 18 Aug 2023 12:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में 50% कमीशन के वायरल पत्र के बाद अब कांग्रेस ने नया पोस्टर जारी कर भाजपा पर हमला बोला है। जोमेटो को 'मामाटो' बना शिवराज सरकार को घेरा है। 
 
विज्ञापन
1 of 2
भाजपा और कांग्रेस में सोशल मीडिया वार - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू होने के साथ ही कांग्रेस भाजपा पर भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर है। कांग्रेस भ्रष्टाचार ओर करप्शन के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए नए-नए तरीके से निशाना बना रही है। अब यूथ कांग्रेस की ओर से एक नया पोस्टर, 'मामाटो' जारी किया गया है। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर है। साथ ही नीचे लिखा है आज 50% कमीशन लाएं, घोटालों की फ्री होम डिलीवरी पाएं। साथ ही एक अन्य पोस्टर में सीएम शिवराज को शेफ बताया गया है, जिनको टेंडर, कमीशन और घोटाले की स्पेशल खिचड़ी पकाते दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ जारी किया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पोस्टर पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब मुद्दे बचे नहीं हैं। इसलिए कांग्रेस का डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट झूठ, छल, कपट, धोखा, प्रपंच और षड्यंत्र कर पोस्टर डाल सीएम शिवराज की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसको प्रदेश की जनता भलीभांति समझती है। जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। केशवानी ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी पर 20 लाख करोड़ के घोटाले-घपलों के आरोप हैं, जो भ्रष्टाचार के पक्ष में धरना देते हों। वही आज झूठे आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की जनता भाजपा को 20 साल से आशीर्वाद देते आ रही है और इन 20 सालों में एक भी मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में कभी जेल नहीं गया। इससे साफ है कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए षड्यंत्र कर झूठे वचन देकर फिर से सत्ता प्राप्ति की कोशिश कर रही है। 

इससे पहले भी भाजपा और कांग्रेस की तरफ से पोस्टर सामने आ चुका है। इसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ के लिए करप्शनाथ के पोस्टर लगे थे। इसके बाद शिवराज के खिलाफ घोटाला राज के पोस्टर लगे थे। कांग्रेस ने भाजपा पर पोस्टर लगाने के आरोप लगाए थे। हालांकि भाजपा ने पोस्टर लगाने की बात से इनकार कर इसे कांग्रेस का अंतरद्वंद्व बताया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें