फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 18 माह के काम का लेखा जोखा प्रस्तुत कर मांगा मार्गदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 08:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश की विकास यात्रा और निवेश यात्राओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट कर मध्यप्रदेश से जुड़ी योजनाओं और प्रगति पर चर्चा की।
 
विज्ञापन
1 of 3
सीएम ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। सीएम ने प्रधानमंत्री को विरासत से विकास की राह और सुशासन के 18 महीने, मोदी जी का विजन और यादव जी का मिशन की पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पुस्तिका मध्यप्रदेश के चौमुखी विकास की गाथा है, जिसमें राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक प्रगति, गरीब कल्याण, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, नगरीय विकास, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का लेखा जोखा है।  डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को हाल ही में सम्पन्न दुबई और स्पेन की औद्योगिक निवेश यात्राओं की सफलता की भी जानकारी दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन भविष्य में भी प्राप्त होता रहेगा और "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य को साकार करने में मध्यप्रदेश अपनी पूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें-  Malegaon Blast: BJP नेता शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने गढ़ा हिंदू आतंकवाद, साध्वी बोलीं- मेरा जीवन बर्बाद हो गया

 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलााकत की - फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री से भेंट के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी शिष्टाचार मुलाकात की और मध्यप्रदेश में संचालित योजनाओं व उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने गृह एवं सहकारिता मंत्रीअमित शाह से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और दुग्ध सहकारिता गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से राज्य की आर्थिक स्थिति और बजट प्रबंधन को लेकर विचार-विमर्श किया। ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से ऊर्जा और शहरी विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के अमल और पाठ्यक्रमों में राष्ट्रभक्तों की जीवनियों को शामिल करने पर प्रदेश में की गई प्रगति साझा की। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘एक बगिया मां के नाम’ जैसे अभियानों और जलगंगा संवर्धन जैसे प्रयासों की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें