फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री ने दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, यूपीआई से किया भुगतान, बोले- बचत उत्सव है जीएसटी- 2.0

Mon, 22 Sep 2025 05:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहनयाद वे ने भोपाल के चौक बाजार में व्यापरियों से संवाद किया। उन्होंने नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी को लेकर जागरूक किया। 
विज्ञापन
1 of 4
सीएम ने मार्केट से की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
देश में नवरात्र के पहले दिन यानी सोमवार से वस्तु एवं सेवा कर (GST-Goods and Service Tax) 2.0 की शुरुआत हो गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के चौक बाजार में खरीदारी की और यूपीआई से उसका भुगतान किया। उन्होंने चौक बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनता से मुलाकात की और संवाद किया। सीएमने व्यापारियों को स्वदेशी मंत्र अपनाने को कहा और उन्हें जीएसटी 2.0 की बधाई दी। इस दौरान खरीदारी कर रही महिलाओं ने सीएम को बताया कि उन्हें जीएसटी 2.0 का बड़ा फायदा मिला है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: विंध्य में भाजपा दो फाड़, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल को पोस्टर से 'आउट' कर सिद्धार्थ तिवारी ने चौंकाया

 
विज्ञापन

2 of 4
सीएम का चौक बाजार में व्यापारियों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
आज का दिन बचत उत्सव हैं 
खरीदारी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीएसटी 2.0 के मद्देनजर आज का दिन एक बचत उत्सव है। उन्होंने कहा कि वह खुद बाजार में संवाद करने आए हैं।  उन्होंने कहा कि  मुझे यहां बहनों ने बताया कि उन्होंने नवरात्रि के साथ-साथ करवाचौथ-दशहरे-दीपावली की शॉपिंग की है। एक महिला ने बताया कि उसकी बहन का पहला करवाचौथ है, उसने उसके लिए एक साड़ी पसंद की है। उसे जीएसटी 2.0 का लाभ मिला है। सीएम ने कहा कि उन्होंने खुद भी दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा है। हम और हमारे मित्र बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: जीएसटी की नई दरें लागू, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले-आज से बचत उत्सव, सभी वर्गों को मिलेगा लाभ

 
विज्ञापन

3 of 4
नई जीएसटी की दरें लागू होने पर व्यापारियों और सीएम ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया - फोटो : अमर उजाला
उद्योगों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार
सीएम ने व्यापारियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने भी उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया है। राज्य समृद्ध होगा तो यहां का रुपया यहीं रोटेट होगा। हम स्वदेशी के मंत्र के भरोसे दुनिया के सामने पूरी शक्ति के साथ खड़े हो सकते हैं। स्वदेशी के भरोसे ही हमारा देश आजाद हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। 

ये भी पढ़ें-  जीएसटी की नई दरें लागू: कारोबार सुगम होगा, घरेलू खर्चों में आएगी कमी, स्वदेशी वस्तुओं की मांग में आएगा उछाल

प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई भ्रष्टाचार पर लगाम
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी के आधार पर हम विश्व में नंबर-1 बनेंगे। हम हर चीज मेक इन इंडिया खरीदें। हमारा भाव है कि यहीं बना हुआ उत्पाद यहीं बिके, यहां से बने उत्पाद दुनिया में निर्यात हों। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किए हैं। उन्होंने इनकम टैक्स में भी बदलाव किया। इन सुधारों से देश में भ्रष्टाचार कम हुआ और ब्लैक मनी पर नियंत्रण किया जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया। इससे सरकार के पास गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मैं आप सभी को धनतेरस और दीपावली बधाई देता हूं। हम अपने घर में स्वदेशी अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

4 of 4
सीएम ने कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला
सीएम कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की एवं सभी को शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के उपासना पर्व शारदीय नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें