फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्टैच्यू ऑफ वननेस की बहुधातु प्रतिमा की ढलाई का काम चीन में शुरू, अगस्त 2023 में होगा उदघाटन

Mon, 24 Apr 2023 09:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ओंकारेश्वर में स्टैच्यू ऑफ वननेस (एकात्मता की प्रतिमा) में 108 फीट ऊंची बहुधातु की आचार्य शंकर की बहुधातु प्रतिमा की क्ले के बाद फायबर की प्रतिकृति तैयार हो गई। आचार्य शंकर की बहुधातु की प्रतिमा की ढलाई का कार्य जेटीक्यू चीन में प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 3
आचार्य शंकर की प्रतिमा की स्थापना का काम तेज - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित करने के काम में रफ्तार पकड़ ली है। स्टैच्यू ऑफ वननेस की बहुधातु प्रतिमा की ढलाई का काम चीन में शुरू हो गया है। इसका अगस्त-सितंबर 2023 में उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, इसके अलावा अद्वैत लोक (शंकर संग्रहालय), आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान और अन्य काम अगस्त 2025 तक पूरे होंगे।  
 
 
विज्ञापन

2 of 3
स्टैच्यू ऑफ वननेस की के लिए स्तंभ 30 फीट तक तैयार - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग की तरफ से बताया गया कि ओंकारेश्वर में स्टैच्यू ऑफ वननेस (एकात्मता की प्रतिमा) में 108 फीट ऊंची बहुधातु की आचार्य शंकर की बहुधातु प्रतिमा की क्ले के बाद फायबर की प्रतिकृति तैयार हो गई। आचार्य शंकर की बहुधातु की प्रतिमा की ढलाई का कार्य जेटीक्यू चीन में प्रारंभ हो चुका है। प्रतिमा के आधार स्तंभ में लगभग 30 फीट तक कांक्रीट ढलाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यहां 75 फीट ऊंचा आधार बनना है। इसके अलावा स्तंभ में प्रदर्शित की जाने वाली घटनाओं की प्रतकृतियां को बनाए जाने का काम भी शुरू हो गया है।   
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
आचार्य शंकर की प्रतिमा की प्रतिकृति और चित्र - फोटो : अमर उजाला
शंकर संग्रहालय का मास्टर प्लान तैयार
अद्वैत लोक (शंकर संग्रहालय) का मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। इसमें 7-डायरोमा, खुली वीथिकाएं, अद्वैत नौका विहार, 3-डी डोम प्रोजेक्शन गैलरी, 500 की क्षमता का हाईस्क्रीन थिएटर, ध्यान केंद्र, कला विथिका, पंचायतन मंदिर, अन्नपूर्णा, अद्वैत कलाग्राम, लेजर, लाइट एंड साउंड शॉ, ओम स्तंभ का निर्माण किया जाना है। इसके लिए मई-अप्रैल में टेंडर जारी करने की योजना है।
 
अगस्त 2025 तक होंगे पूरे
इसके अलावा आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान, भारतीय मंदिर निर्माण शैली में नागर शैली एवं द्रविड़ शैली में निर्मित वेदांत संस्थान के काम का भी का मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। वहीं, परियोजना केंद्र, पीआईसी पार्किंग, अद्वैत/अभय घाट और पैदल पुल का निर्माण भी इसी साल से शुरू हो जाएगा। अद्वैत लोक समेत यह सभी काम अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें