फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रोशनी से जगमगाया भोपाल, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए सरकारी भवन

Fri, 14 Aug 2026 08:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। मंत्रालय, विधानसभा, लोक भवन और मिंटो हॉल सहित कई प्रमुख सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
 
विज्ञापन
1 of 4
लोकतंत्र के मंदिर की भव्य और आकर्षक सजावट - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल के प्रमुख सरकारी भवन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। शाम ढलते ही मंत्रालय, विधानसभा, लोक भवन और मिंटो हॉल की भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई।
 
विज्ञापन

2 of 4
मध्य प्रदेश मंत्रालय: तिरंगे की रोशनी से सजा प्रदेश का प्रशासनिक मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे के रंगों से सजे इन भवनों ने राजधानी को उत्सव का नया स्वरूप दे दिया। रोशनी से नहाई इमारतों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। कई लोग इन इमारतों को देखने पहुंचे और तस्वीरें भी खींचीं।

 
विज्ञापन

3 of 4
लोक भवन: स्वतंत्रता दिवस के स्वागत में जगमगाता राज्यपाल निवास - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र मंत्रालय को  सजाया गया। वहीं, लोकतंत्र के प्रतीक विधानसभा भवन की आकर्षक रोशनी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 
विज्ञापन

4 of 4
मिंटो हॉल: ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती को रोशनी ने और बढ़ाया - फोटो : अमर उजाला
मिंटो हॉल और लोक भवन भी रंगीन रोशनी में बेहद खूबसूरत दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल राजधानी में विशेष सजावट की जाती है। शहर में कई स्थानों पर तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन भी किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें