फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP GIS 2025: कुंभ की तर्ज पर भोपाल जीआईएस में बनेगी 100 तंबुओं वाली टेंट सिटी, मिलेगा फाइव स्टार होटल का अनुभव

Sat, 08 Feb 2025 05:00 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के लिए भोपाल में 100 टेंट की लग्जरी टेंट सिटी बनाई जाएगी, जहां 23-26 फरवरी तक मेहमान रुक सकेंगे। टेंट्स में अटैच बाथरूम, वाई-फाई, मिनी फ्रिज, एयर कंडीशनिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। टेंट सिटी का अनुभव पांच सितारा होटल जैसा होगा।
विज्ञापन
1 of 4
भोपाल में बनेगी लग्जरी टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 में मेहमानों को होटल के अलावा टेंट सिटी का भी अनुभव मिलेगा। पर्यटन विकास निगम भोपाल आने वाले मेहमानों के लिए 100 टेंट की सिटी बनाने की तैयारी कर रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
भोपाल में बनेगी लग्जरी टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए 30 देशों के हजारों प्रतिनिधि भोपाल आने वाले हैं। इनके लिए भोपाल के 50 होटल में 1500 कमरे बुक किए गए हैं। इसके अलावा अब एक 100 टेंट की टेंट सिटी भी बनाई जा रही है। इसके लिए तीन जगह देखी गई है। इसमें कलियासोत डेम के पास पंडित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के बगल में खुला मैदान, केरिया डेम के पास और नीलबढ़-रातीबढ़ रोड ज्यूडियिल एकेडमी के पास। इसके लिए पर्यटन विकास निगम ने टेंडर भी जारी कर दिया है। एक दो दिन में जगह फाइनल होने के बाद टेंट सिटी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इन टेंट सिटी में मेहमान 23 फरवरी से 26 फरवरी तक ठहर सकेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
भोपाल में बनेगी लग्जरी टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
लग्जरी होंगी टेंट सिटी में सुविधाएं 
टेंट सिटी में लग्जरी रूम जैसी सुविधा टेंट में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें टेंट में डबल बेड के साथ सभी सुविधाएं होंगी। प्रत्येक टेंट में अटैच बाथरूम होगा, जिसमें गर्म पानी, टॉयलेट और आधुनिक स्नान की सुविधाएं होंगी। टेंट्स को लग्जरी रूम जैसा अनुभव कराने के लिए शानदार इंटीरियर्स भी होगा, जिसमें लकड़ी का फर्नीचर, कोमल कालीन और स्टाइलिश लाइटिंग होंगी। गर्मी या सर्दी के मौसम के हिसाब से एयर कंडीशनिंग या हीटर की व्यवस्था होगी, ताकि मौसम के हिसाब से आरामदायक तापमान मिले। 
  

 
विज्ञापन

4 of 4
भोपाल में बनेगी लग्जरी टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट, वाईफाई और मिनी फ्रिज भी मिलेगा 
इंटरनेट की सुविधा के साथ टेंट्स में टीवी, मिनी फ्रिज, और चार्जिंग प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं होगी। साथ ही टेंट सिटी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चारों तरफ गार्ड्स के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही टेंट सिटी में 24x7 रूम सर्विस, स्पेशल डाइनिंग एरिया और लाउंज जैसी सुविधाएं होगी। यहां पर मेहमानों को पांच सितारा होटल का अनुभव मिलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें