फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: भाजपा के दिग्गजों ने किया मतदान, कोई परिवार के साथ तो कोई अकेला पहुंचा वोट देने

Fri, 17 Nov 2023 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लोकतंत्र के महापर्व पर अपने-अपने क्षेत्र में मतदान किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा के ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन के आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान किया। 
विज्ञापन
1 of 5
सीएम शिवराज ने परिवार सहित किया मतदान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लोकतंत्र के महापर्व पर अपने-अपने क्षेत्र में मतदान किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा के ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन के आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर जिले के मुरार बीईओ कार्यालय परिसर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय बारादरी में तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के जल विहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर में मतदान किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा के वार्ड क्र. 80 के बूथ क्र. 223 में मतदान किया। 

4 of 5
केंद्रीय मंत्री द्वय फग्गन सिंह कुलस्ते और वीरेंद्र खटीक ने पत्नी के साथ किया मतदान - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले के निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरा बूथ क्र. 131, केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक टीकमगढ़ में ईदगाह के सामने यांत्रिकी सेवा विभाग बूथ क्र. 74 में तथा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के शंकराचार्य वार्ड बूथ क्र. 194 में वोट दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी के रार्ष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के कनकेश्वरी महाविद्यालय बूथ क्र. 258, प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के वार्ड-29 के राजघाट कॉलोनी में मतदान किया।



महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर जिले के भगत सिंह नगर, एबेंजर स्कूल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव ने सागर जिले के रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा, राजेन्द्र शुक्ला ने रीवा विधानसभा के वार्ड क्र. 23 बूथ क्र. 111 अमहिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने भिंड जिले के गोहद नगर पालिका परिषद के परिसर, वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने खादी ग्रामोद्योग, जीवाजी गंज ग्वालियर और पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार महू के वार्ड क्र. 172 पर मतदान किया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें