मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
घुसपैठिए हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे
बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडीशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई झारखंड जा रहा है। वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में 200 साल पुराना खटलापुरा हनुमान मंदिर: मनोकामनाएं पूरी करने वाला धाम, हनुमान जयंती पर उमड़ती है भीड़
ममता सरकार के गिनाए घोटाले
सीएम ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने शिक्षक भर्ती, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब “हिसाब चुकता करने का समय आ गया है।” मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल है और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर प्रचार करने और हर वोट भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जब तक एक-एक वोट नहीं पड़ जाता, तब तक चैन से नहीं बैठना है।”