भाजपा प्रदेश मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ ही आतिबाजी की जा रही है। कांग्रेस के पक्ष में रूझान आने के बाद से ही कांग्रेस मुख्यालय पर नेता पहुंच रहे है। दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों पर नेता नाचते नजर आए। आतिबाजी की गई। नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया कि जय बजरंग ली, तोड़ दी 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाले भ्रष्टाचारियों की नली। जय बजरंग बली। कांग्रेस की तरफ से जीत कर्नाटक चुनाव की जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शाम 6 बजे कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय में पहले की अपेक्षा चलह पहल कम है। नेता अभी भी रूझानों के बदलने की आशा में टीवी पर नजीते देख रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी कार्यालय में बैठकर चर्चा कर रहे है। अभी तक भाजपा की तरफ से कर्नाटक चुनाव पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।