जेके आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
छोटे शहरों के युवा को मिला अवसर
जेके आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स की शुरुआत स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की सोच से हुई थी, जिसे डॉ. निधिपति सिंघानिया ने अपनी दृढ़ नेतृत्व क्षमता से आकार दिया। यह मंच न केवल बड़े शहरों तक सीमित रहा, बल्कि छोटे शहरों तक भी वास्तुकला के ज्ञान और अवसर को पहुंचा रहा है, जिससे छोटे शहरों के युवा आर्किटेक्ट्स को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। वर्तमान में जेके आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के चेयरमैन डॉ. राघवपत सिंघानिया इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, पत्रिकाओं और पुस्तकों के माध्यम से इस मिशन को और व्यापक बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।