फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Fri, 15 Aug 2025 09:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस  पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। 
विज्ञापन
1 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस  पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीएम डॉ. यादव को निवास में सुरक्षा कर्मियों ने सलामी दी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमारे लिए दीवाली, दशहरा और ईद सहित सभी त्यौहारों से बढ़कर है। भगवान करे, इस पर किसी की नजर न लगे। भारत निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है और अमृतकाल 2047 तक अग्रणी राष्ट्रों में शामिल रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और क्रांतिकारियों को मैं नमन करता हूं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें