सीएम हाउस में मनी मुख्यमंत्री मोहन यादव की होली
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन पहले सीएम ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर पूजन-अर्चना कर गोकाष्ठ से निर्मित होलिका का दहन किया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्री हरि से प्रार्थना की कि सभी के जीवन से नकारात्मकता, भेदभाव और दुःख का नाश हो, बुराई और असत्य पर भक्ति की विजय का यह पर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशियां लेकर आए, सामाजिक समरसता और स्नेह के बंधन मजबूत हों, यही कामना है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सांसद-विधायक भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
मैहर में शांतिपूर्ण होली और नमाज के लिए प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च कर लोगों की ये अपील
देखें तस्वीरें
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सीएम को गुलाल लगाया
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव ने डमरू बजाया। त्रिशूल संभाल कर होली का जश्न मनाया।