फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले अलर्ट: डीजीपी ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, शांति और सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश

Wed, 18 Mar 2026 09:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

त्योहारों को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी पुलिस अधिकारियों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
1 of 2
डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजी, आईजी, पुलिस आयुक्त भोपाल और इंदौर, रेंज डीआईजी और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। डीजीपी ने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
डीजीपी मकवाना अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
महिला अपराध पर सख्त एक्शन लें 
उन्होंने कहा कि जिला, थाना और बीट स्तर पर शांति समितियों की बैठकें आयोजित कर दोनों समुदायों के लोगों से लगातार संवाद बनाए रखें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए किसी भी विवाद को समय रहते नियंत्रित किया जाए। महिला सुरक्षा को लेकर भी डीजीपी ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़खानी की घटना पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- Bhopal Bomb Threat: जेके अस्पताल व यूनिवर्सिटी को बम धमकी, पुलिस सतर्क; ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र

जुलूसों की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी 
जुलूस और शोभायात्राओं के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए डीजीपी ने कहा कि सभी आयोजन केवल पारंपरिक और अनुमति प्राप्त मार्गों से ही निकाले जाएं। जुलूसों की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी और डीजे व लाउडस्पीकर के उपयोग को नियंत्रित रखा जाएगा। आपत्तिजनक गीतों या सामग्री के प्रसारण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश देते हुए डीजीपी ने कहा कि शरारती और उपद्रव फैलाने वाले लोगों की पहले से पहचान कर उन पर निगरानी रखी जाए। आयोजन स्थलों और जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, वहीं डॉयल-112 को भी मुस्तैद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: राज्यसभा में दिग्विजय सिंह का संदेश, बोले-अभी और काम बाकी है

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें 
उन्होंने अन्य विभागों जैसे नगर निगम, बिजली और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस बल को दंगा-रोधी उपकरणों से लैस रखने और ड्यूटी से पहले ब्रीफिंग देने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों और पुराने विवाद वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाए जाएं, इसके लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें