फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project Cheetah: नामीबिया से खास विमान में भारत आ रहे हैं चीते, जयपुर की जगह ग्वालियर में उतरेगी फ्लाइट

Fri, 16 Sep 2022 08:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Cheetah in Kuno: नामीबिया से खास विमान में भारत आ रहे हैं चीते, एयरलाइन कंपनी ने जारी की फ्लाइट की तस्वीर
विज्ञापन
1 of 3
इस खास विमान में नामीबिया से भारत आएंगे चीते - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही देशवासियों को अफ्रीकी चीतों का दीदार करने का अवसर मिलेगा। चीतों के भारत आने की तैयारियां नामीबिया में अंतिम दौर में हैं। सभी आठ अफ्रीकी चीतों को एक खास विमान से भारत लाया जा रहा है। विमान आज नामीबिया से भारत के लिए उड़ान भरेगा और कल ग्वालियर में लैंड करेगा। चीता प्रोजेक्ट के प्रमुख एसपी यादव के अनुसार विशेष चार्टर कार्गो फ्लाइट जो कि पहले जयपुर में उतरने वाली थी वह अब ग्वालियर में उतरेगी, फिर ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क श्योपुर लाया जाएगा। विशेष विमान की तस्वीरें हाल ही में एयरलाइन कंपनी ने ट्वीट कर शेयर की हैं। इस फ्लाइट को स्पेशल फ्लैग नंबर 118 दिया गया है। वहीं विमान में चीते की एक आकर्षक पेंटिंग बनी है। 

विज्ञापन

2 of 3
कूनो नेशनल पार्क में की जा रही हैं तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया
17 सितंबर को पीएम कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे चीते
दुनिया के किसी भी देश में चीतों को शिफ्ट करने का काम एयरलाइन कंपनी पहली बार करने जा रही है। ये क्षण विमान कंपनी के लिए भी यादगार होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर के दिन खुद कूनो नेशनल पार्क में बने बाड़े में चीतों को आजाद कर देश के पहले चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। चीतों को लेने के लिए विमान नामीबिया पहुंच चुका है, जिसकी पहली तस्वीर नामीबिया में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भारत लाए जा रहे चीतों की तस्वीर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत आने वाले आठ चीतों की तस्वीरें भी जारी
भारत में करीब 70 साल बाद लोगों को चीता देखने को मिलेगा। देशवासी इस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका से 5 मादा और तीन नर चीते भारत लाए जा रहे हैं। जिनकी तस्वीर भी सामने आ चुकी है। चीतों की उम्र ढाई से साढ़े पांच साल के बीच है। वहीं, ये जानकारी भी सामने आई है कि आठ चीतों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। चीता प्रोजेक्ट में शामिल एक एजेंसी चीता संरक्षण कोष से मिली जानकारी के अनुसार इन चीतों में तीन पुरुष हैं जबकि पांच मादा हैं। इनकी उम्र साढ़े चार साल, एक की उम्र दो साल, एक की ढाई साल और एक की उम्र तीन से चार साल के बीच बतायी गई है। वहीं, एक चीते की उम्र 12 साल भी बताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें