भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर 11 हजार दीपों से मां नर्मदा की महाआरती हुई। बड़ी संख्या में लोग हाथ में दीपक लिये अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क पहुंचा।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला विधानसभा से विधायक विश्वास सारंग ने नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर मां नर्मदा की महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया था। यहां शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकजुट हुए। मंत्री सारंग की उपस्थिति में स्वास्तिवाचन के साथ ही नर्मदा अष्टकम का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में नरेला वासियों ने एक स्वर में त्वदीय पाद पंकजम्...नमामि देवी नर्मदे का उद्घोष किया।