सीएम मेट्रो के संबंध में जानकारी लेते (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआत में मैन्युअल टिकटिंग
मेट्रो संचालन के शुरुआती चरण में टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह मैन्युअल रहेगा, जैसा कि इंदौर मेट्रो में किया गया था। बाद में डिजिटल और ऑटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। भोपाल के नागरिक वर्षों से इस परियोजना का इंतजार कर रहे थे। अब मंजूरी मिलने के बाद राजधानी में आधुनिक मेट्रो सेवा शुरू होने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।
ये भी पढ़ें-
अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस: MP में चीतों की संख्या बढ़कर 32 पहुंची, सीएम कूनो में 3 चीते जंगल में छोड़ेंगे कल
तीन कोच 900 यात्रियों को ले जाने में सक्षम
अब तक सात मेट्रो ट्रेनें भोपाल पहुंच चुकी हैं। कुल 27 ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे स्ट्रेशन को 6 डिब्बों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। हालांकि, शुरुआत में तीन-तीन डिब्बों के साथ ही मेट्रो दौड़ेगी। मेट्रो लगभग 900 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। इनमें 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। ट्रेनों में दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें-
MP News: NTPC चेयरमैन ने सीएम से की मुलाकात, गाडरवाड़ा में 660 MW की दूसरी इकाई के भूमिपूजन की तैयारी पूरी
इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो
भोपाल में 30.95 किमी का मेट्रो ट्रेक प्रस्तावित है। इसमें से साढ़े सात किमी का प्राॅयारिटी ट्रेक पर अब सबसे पहले मेट्रो दौड़ेंगी। इसमें सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन.2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अल्कापुरी और एम्स समेत आठ स्टेशन शामिल है। से सुभाष नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का सिविल कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है।