बुधवार सुबह राहुल गांधी के स्वागत में उनकी आरती की गई और खास नृत्य कार्यक्रम भी हुआ। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज सौंपने का समारोह संपन्न किया। इस दौरान राहुल से जुड़ने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी थी। बुधवार को राहुल गांधी और उनके साथी 7-8 किलोमीटर पैदल चलेंगे। शाम 4 बजे यात्रा फिर शुरू होगी, इसके बाद झिरी में रात्रि विश्राम होगा। राहुल से जुड़ने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी थी। पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधा ने कहा कि उनकी यात्रा के 2-3 लक्ष्य हैं। पहला तो यह कि देशवासियों में से डर की भावना खत्म करनी है। बंजारा लोकनर्तक रीना नरेंद्र पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में अपना खास नृत्य पेश किया।