Year Ender 2023: गुजरते साल 2023 में मध्य प्रदेश में कई अहम घटनाएं घटीं, यही वह साल रहा जब सूबे में लगातार 16 साल मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चुनाव तो जीते, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री उनकी जगह किसी और को लाया गया। लाडली बहना जैसी बड़ी योजना भी इसी साल की देन है। 2023 में ही सागर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास को समर्पित एक मंदिर की आधारशिला रखी थी। 2023 में ही एक बार फिर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई। तो आइये जानते हैं साल के 10 बड़े सियासी घटनाक्रम के बारे में…
विज्ञापन
2 of 11
लाडली बहना योजना
- फोटो : अमर उजाला
लाडली बहना योजना
इस साल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच एक स्कीम बहुत चर्चा में रही। वो स्कीम लाडली बहना योजना थी। 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू किये जाने की घोषणा की गई थी। इस स्कीम को भारतीय जनता पार्टी के लिए गेम चेंजर माना जा रहा था। दरअसल, ये स्कीम महिलाओं को फायदा देने के लिए थी, ताकि उन्हें वित्तीय मदद देकर मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इस योजना के तहत सरकार प्रदेश में हर महिला के खाते में 1000 रुपए सरकार ट्रांसफर करती है, ताकि योजना के जरिए मिलने वाली रकम के जरिए महिलाएं खुद के और अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएं। अब इसकी किस्त बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 11
आदिवासियों के बीच पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
आदिवासियों को बीच पीएम मोदी
1 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल जिले के पकरिया गांव में पहुंचे थे। यहां उन्होंने आदिवासी नेताओं और बच्चों से मुलाकात की। पीएम मोदी के आदिवासियों के बीच में रहने का फोटो भी काफी वायरल हुआ था। पीएम ने आदिवासी समुदाय के लोगों के संग बातचीत की और पंचायत संबंधी मुद्दों पर चर्चा की थी।
4 of 11
सीधी पेशाब कांड
- फोटो : अमर उजाला
सीधी पेशाब कांड
जुलाई 2023 में मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें कथित बीजेपी नेता एक आदिवासी युवक पर पेशाब करता हुआ दिखाई दिया था। ये वीडियो सीधी जिले के कुबरी गांव का बताया गया था। पेशाब करने वाले को बीजेपी के विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि बताया जा गया था। हालांकि, विधायक खुद इससे इनकार करते हुए दिखे थे। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक केदारनाथ शुक्ला को अपना टिकट भी गंवाना पड़ा था, वहीं पीड़ित दशमत रावत को पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल बुलाकर उनके पैर धोए और भोजन करवाया था।
विज्ञापन
5 of 11
सागर में संत रविदास मंदिर की आधारशिला
- फोटो : अमर उजाला
सागर में संत रविदास मंदिर की आधारशिला
12 अगस्त का दिन भी मध्य प्रदेश के लिए यादगार रहा। इसी दिन सूबे के सागर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास को समर्पित एक मंदिर की आधारशिला रखी थी। इस कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
6 of 11
बीजेपी का भोपाल में मेगा शो
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी का भोपाल में मेगा शो
25 सितंबर का दिन एक और खास कार्यक्रम के लिए यादगार बना। दरअसल, एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल के जंबूरी मैदान में पीएम मोदी का मेगा शो हुआ था। इस मेगा शो का नाम ‘बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ’ रखा गया था। इस खास कार्यक्रम को लेकर जंबूरी मैदान में भव्य तैयारी की गई थी। बता दें कि ‘बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में करीब 10 लाख कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इतना ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने 11 दिन 14 रैली और एक रोड शो किया था।
विज्ञापन
7 of 11
विधानसभा चुनाव में बीजेपी की दूसरी सूची रही चर्चा विषय
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में बीजेपी की दूसरी सूची रही चर्चा विषय
प्रदेश में सियासी घटनाक्रम को लेकर 25 सिंतबर की तारीख भी यादगार रही। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। क्योंकि इस सूची में जो नाम थे वो चौंकाने वाले थे। दरअसल, दूसरी सूची में बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। इतना ही नहीं बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी इंदौर-1 सीट से टिकट दिया था।
8 of 11
कमलनाथ का वो बयान, जिसने काटे कांग्रेस के नंबर
- फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ का वो बयान, जिसने काटे कांग्रेस के नंबर
मध्य प्रदेश की राजनीति में कपड़ा फाड़ राजनीति की चर्चाएं जोरों पर रही। दरअसल, 17 अक्टूबर को एक वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ, जिसमें टिकट वितरण को लेकर नाराज कार्यकर्ता कमलनाथ के पास पहुंचे। इस दौरान कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह कहते सुने जा रहे थे कि दिग्विजय सिंह-जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ो।
9 of 11
मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ मतदान
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ मतदान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के तहत सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। प्रदेश में इस बार मतदाताओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। इस बार अभी तक का सर्वाधिक 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे बड़ी बात ये थी कि महिलाओं ने भी इस बार सर्वाधिक 76.03 प्रतिशत मतदान कर रिकॉर्ड बनाया था।
काला टीका लगाकर राजभवन पहुंचे कांग्रेस विधायक
कई बार बड़बोलापन लोगों को पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के साथ हुआ था। उन्होंने चुनाव के दौरान सभा में कह दिया था कि भाजपा का चुनाव जीतना तो दूर 50 सीटें भी जीतीं तो चेहरे पर कालिख पोत लूंगा। हालांकि इसके उलट भाजपा ने 163 सीटें जीतीं और जिसके बाद फूल सिंह कार्यकर्ताओं का जुलूस लेकर 7 दिसंबर को राजभवन के लिए निकले और रोशनपुरा चौराहे पर काला टीका लगवाकर वापस लौट आए।
मोहन यादव बने सूबे के 19वें मुख्यमंत्री
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद ये अटकलें तेज हो गई थी कि सूबे की कमान एक बार फिर शिवराज सिंह के पास ही रहेगी, लेकिन 11 दिसंबर को अचानक से एक नाम सामने आता है। ये नाम सीएम फेस की दौड़ में भी शामिल नहीं था और वो नाम था मोहन यादव का। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को संगठन ने सूबे की कमान सौंपी और वो मध्य प्रदेश को 19वें मुख्यमंत्री बनाए गए। इसी तरह इस बार मध्य प्रदेश को 2 नए डिप्टी सीएम भी दिए गए। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान की सूबे के मुखिया के तौर पर विदाई हो गई। हालांकि जाते-जाते शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिनमें पत्रकारों के दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि ’कुछ मांगने से पहले मरना बेहतर समझूंगा।