मध्य प्रदेश की मुस्कान रघुवंशी इस बार कुछ अलग करने जा रही हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए उन्होंने 15 अगस्त का दिन चुना है। वे इसके लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
15 अगस्त को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की बेटी मुस्कान रघुवंशी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा झंडा फहराएंगी। इसके लिए बीते दिनों कलेक्टर सुभाष कुमार ने तिलक लगाकर व शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। इसके उपरांत तिरंगा सौंपकर उपमहाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के लिए रवाना किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
अशोकनगर की बेटी मुस्कान को कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा के बारे में मुस्कान रघुवंशी बात करते हुए बताया कि इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि मैंने महाराज से बात की उनके माध्यम से नेशनल इंडियन डेवलपमेंट हैदराबाद यूनिवर्सिटी, रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल से सहयोग मिला है। बता दें कि मुस्कान रघुवंशी जिले के ग्राम महाना की रहने वाली हैं। हाल निवास जिला मुख्यालय पर है। मुस्कान ने बताया कि यह मेरा पहला सफर है। सात सम्मीट में से पहला सम्मीट चूस किया है। मैं बीते 5-6 महीने से इसकी तैयारी कर रही हूं। इसमें रनिंग साइकलिंग भी कर रही हूं। मौसम को देखकर पहाड़ के ऊपर चढ़ेंगे। पहाड़ की उंचाई 2228 मीटर है। मुस्कान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर जिला प्रशासन ने उनका सहयोग किया तो जिला मुख्यालय पर वह एक एकेडमी खोलेंगी। जिसमें नए-नए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। इसमें साइकलिंग एवं बच्चियों को अलग तरह के खेलों के लिए तैयार करेंगी।
अशोकनगर की बेटी मुस्कान को कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
साइकिल यात्रा से चर्चा में आई
इससे पहले मुस्कान छोटी-छोटी यात्राओं में साइकिलिंग करती थी, लेकिन बीते दिनों मुस्कान उस समय जिले एवं प्रदेश में सुर्खियों में आईं जब उन्होंने साइकिल चलाकर नर्मदा परिक्रमा एवं इसके उपरांत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा की थी। उस समय मुस्कान द्वारा लगातार साइकिलिंग की गई थी। मुस्कान की यह तीसरी सबसे बड़ी यात्रा है। अपने इस मिशन के लिए मुस्कान ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं।
काफी मेहनत की
मुस्कान के पिता रामकृष्ण रघुवंशी ने अमर उजाला को बताया कि मुस्कान ने इसके लिए काफी मेहनत की है। वो देश के लिए हमेशा से कुछ करती रहना चाहती है। वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है, हालांकि उसके बाद हमारी बात नहीं हो पाई। मौसम को देखकर मुस्कान चढ़ाई शुरू करेंगी।