भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल राम नाईक से मिलने के लिए राजभवन गए। जहां उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए प्रस्ताव सौंपा।
विज्ञापन
2 of 5
वहां से निकलने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि हम यूपी में विकास व सुशासन का राज स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नारे 'सबका साथ सबका विकास' पर अमल करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने वादा किया यूपी विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। इसके पहले यूपी के लोकभवन में भाजपा विधायकों की मौजूदगी में आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।
4 of 5
शपथ ग्रहण कल (रविवार) को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।