कारगिल विजय दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में जवानों को श्रद्घांजलि दी और देश के लिए जवानों के योगदार को याद किया। योगी ने कहा कि कारगिल का युद्घ हमारे देश पर थोपा गया था। जिसमें अदम्य साहस व शौर्य का प्रदर्शन करते हुए हमारे जवानों ने विजय हासिल की। आज का दिन शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है।