लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें विक्रम सिंह की अपनी अलग पहचान है। कप्तानी से लेकर डीजीपी बनने तक जनता की सुनवाई और घटनास्थल पर पहुंचने में कभी कोताही नहीं की।