लखनऊ में जुटे यूपी भर के मेधावियों से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उत्साहित हो उठे। गदगद सीएम योगी ने कहा- हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानना होगा, निखारना होगा ताकि राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। सीएम ने कहा कि हमारे आसपास की समस्याएं तभी दूर हो सकती हैं, जब उन्हें दूर करने के लिए समाज पहल करे और सरकार पहल करने वालों का सहयोग करे।
यहां क्लिक करें और देखें- अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव 2017 से जुड़ी हर खबर व गैलरी।
सीएम योगी मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में शामिल होने आए छात्र-छात्राओं से मुखातिब थे। मुख्यमंत्री ने मेधावियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा, आप हमारे समाज के अनमोल रत्न हैं। हमें पूरा भरोसा है कि राष्ट्र को नई दिशा देने में आपकी प्रतिभा का भरपूर उपयोग हो पाएगा।
विज्ञापन
2 of 15
अपनी समस्याओं से खुद जूझें, दूसरों पर न थोपें
सीएम योगी ने विद्यार्थियों को नसीहत देते हुए कहा कि लोग सोचते हैं कि सरकार ही हर समस्या का समाधान कर दे। यहां तक कि वे खुद पैदा की गई समस्याओं को भी सरकार के ऊपर ठेलने की कोशिश करते हैं। समाज की किसी भी समस्या का हल जनसहभागिता से ही मिल सकता है। इसलिए अपनी समस्याओं से खुद जूझें और रास्ता निकालें। सीएम ने सूत्र वाक्य में कहा, ‘समस्याएं दूर करने के लिए समाज पहल करे, सरकार सहयोग करे, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
सबमें प्रतिभा, उसका उपयोग कैसे करें यह महत्वपूर्ण
सीएम ने कहा कि तीन महीनों में लखनऊ में उन्हें दूसरी बार मेधावी छात्र-छात्राओं से मिलने का मौका मिल रहा है। पहली बार किए गए सम्मान के दौरान एक छात्रा पात्र होते हुए भी छूट गई। उसने इसकी शिकायत की तो हमने उसे भी सम्मानित किया। योगी ने कहा कि हर मनुष्य के अंदर कुछ न कुछ प्रतिभा है। यह हम पर निर्भर करता है कि उसका किस तरह से उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
3 of 15
‘अमर उजाला’ से मांगा रचनात्मक सहयोग
सीएम ने कहा, समाज को आगे बढ़ाने में मीडिया की भी अहम भूमिका है। इस कार्य में हमें ‘अमर उजाला’ के सहयोग की भी आवश्यकता है। सीएम ने बुधवार को अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मेधावी सम्मान उत्सव में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि वे समाज को अपना रचनात्मक योगदान देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
4 of 15
रचनात्मक कार्य करें तो उस पर गौरव भी करें
सीएम ने मेधावी छात्र सम्मान उत्सव के लिए अमर उजाला की प्रशंसा भी की। कहा, यह देखकर सुखद अनुभूति होती है कि ‘अमर उजाला’ सिर्फ खबरों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि अपने सामाजिक सरोकारों को भी बखूबी निभाता है। इस तरह केकार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को स्वयं भी गौरवान्वित महसूस करने का पूरा हक है।
विज्ञापन
5 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र।
विज्ञापन
6 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र।
विज्ञापन
7 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र।
8 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र। (मेधावियों से मिलते सीएम योगी।)
9 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र। (मेधावियों से मिलते सीएम योगी।)
10 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र।
11 of 15
मेधावियों को सम्बोधित करते सीएम योगी।
12 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र।
13 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र।
14 of 15
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में सम्मानित हुए छात्र।