फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम की पैड़ी का हाल देख अफसरों पर भड़क उठे सीएम योगी, घाट पर ही की मीटिंग, तस्वीरें

Sat, 12 May 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू पूजन के बाद अचानक घाट पर ही बैठक शुरू कर दी। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का हाल देख वे बिफर पड़े। उनके तेवर देख अफसर सहम गए। उन्होंने फाइल तलब कर ली। पर्यटन सचिव समेत सिंचाई व राजकीय निर्माण निगम के अभियंता नक्शा, ड्राईंग आदि लेकर पहुंच गए। तकरीबन 10 मिनट तक फाइलें देखने के बाद मुख्यमंत्री उठे पर गाड़ी में बैठने के बजाय सीधे राम की पैड़ी की ओर चल पड़े। साथ चल रहे अफसरों सेवे सवाल भी पूछते जा रहे थे।

...काम कब शुरू होगा? पाइप नहीं बदले तो पैड़ी में पानी कैसे अविरल होगा? इतनी गंदगी कैसे है? सफाई कराइए, जगह-जगह डस्टविन लगाइए। इसी बीच किसी अफसर ने बताया कि पैड़ी सिंचाई विभाग के अधीन है..। यह सुनते ही सीएम ने तेज आवाज में फटकारते हुए बोले-कहां है सिंचाई अभियंता..बुलाओ।
विज्ञापन

2 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट अयोध्या के विकास को लेकर हमेशा संजीदा रहे हैं। वे जब भी घाट पर आए, पूरी पैड़ी का निरीक्षण करना नहीं भूले। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने समय से काम पूरा करने के साथ हर पुराने सामान को बदलकर नया लगाने की सख्त हिदायत दी। घाटों पर अनवरत जल प्रवाह के बारे में संबंधित अधिकारियों व अभियंताओं को निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 6
कहा, 133 करोड़ की परियोजना के अन्तर्गत जो भी कार्य होने है उन्हें अक्टूबर के पहले जरूर पूरा किए जाए। राम की पैड़ी के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर उसके सुंदरीकरण करण एवं सुदृड़ीकरण की भी सख्त हिदायत दी। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सरयू की पवित्रता बनाये रखने के लिये इसमें गिरने वाले सभी नालों को या तो डायवर्ट किया जायेगा या वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर स्वच्छ जल नदी में प्रभावित किया जायेगा।

4 of 6
भारत और नेपाल के संबंधों की बाबत उन्होंने कहा ये दो शरीर एक आत्मा का संबंध हैं। इस भावनात्मक संबंध को नई ऊंचाई प्रदान करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा बड़ी भूमिका निभा रही है। सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ भारत और नेपाल के आंतरिक सुरक्षा संबंधों को भी मजबूती प्रदान करने का यह अवसर है।
विज्ञापन

5 of 6
अयोध्या - फोटो : amar ujala
एक सवाल के जबाब में कहा कि दीपोत्सव का कार्यक्रम अयोध्या को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ने का ही प्रयास था। सरयू का जल पवित्र हो, राम की पैड़ी का प्रवाह अविरल हो, सरयू नदी के सभी घाटों पर पानी हो, रामपैड़ी के आस-पास प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इस पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम की पैड़ी पर भ्रमण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें