फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: मुख्यमंत्री योगी ने राजभवन में किया योग, जिलों में मंत्री व अफसरों संग लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2022 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश में 75 हजार जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को योग दिवस पर बधाई दी और योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की।

इस मौके पर सुबह से लोगों ने पार्कों में पहुंचना शुरू कर दिया और यौगिक क्रियाएं की। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री व अफसर मौजूद रहे और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी ने सुबह ही ट्वीट कर कहा कि 08वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की सभी प्रदेश वासियों एवं साधकों को हार्दिक बधाई!

तन और मन की आरोग्यता सुनिश्चित करने व आध्यात्मिक चेतना की जागृति का माध्यम 'योग' आज 'विश्व निधि' बन चुका है। आइए, सभी लोग 'योग करें, निरोग रहें!'
विज्ञापन

2 of 8
योग दिवस - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दक्ष योगकर्ता की तरह आसन किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे। लेकिन, यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में योगाभ्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
धार्मिक नगरी अयोध्या में लोगों ने राम की पैड़ी पर योग किया। इस दौरान पूरा माहौल योगमय नजर आया।
विज्ञापन

5 of 8
योग दिवस - फोटो : amar ujala
योग दिवस पर प्रदेश में जगह जगह सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार के योग दिवस की थीम 'मानवता के लिए योग' है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
लालगंज की रेलकोच फैक्ट्री में अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और सीडीओ अतुल वत्स के साथ अफसरों व कर्मचारियों ने योग किया।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में जीआईसी व नगरपालिका में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें