फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: योग दिवस पर भगवा टीशर्ट में नजर आए सीएम योगी, अनुलोम-विलोम सहित किए ये प्राणायाम, तस्वीरें

Fri, 21 Jun 2024 09:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगासन किए। इस दौरान वो हर रोज से अलग भगवा टीशर्ट में नजर आए। उन्होंने अनुलोम-विलोम सहित कई प्राणायम किए और लोगों से नियमित अभ्यास करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है। प्रदेश वासियों से अपील है कि योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाएं, यह आपके स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है। सभी योग साधकों एवं प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग सभी के लिए है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। इसमें जाति का भेद नहीं है। धर्म का भेद नहीं है। भाषा का भेद नहीं है। क्षेत्र का भेद नहीं है। ये सभी के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद भी सामूहिक योगाभ्यास से जुड़कर हम सभी को इससे जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि योग से कोई चमत्कारिक परिवर्तन नहीं होंगे पर धीरे-धीरे इससे होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभ आपको स्वयं महसूस होंगे।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग दिवस के माध्यम से हमें अपनी ऋषि परंपरा के प्रति श्रद्धावनत होने का एक मौका मिलता है। ये अवसर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है जिनके विजन के कारण आज दुनिया भर के करीब पौने 200 देशों में योग किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि अपनी विरासत, परंपरा और पूर्वजों के प्रति इससे बड़ा सम्मान दूसरा नहीं हो सकता है कि जो भी उन्होंने हमें दिया है। उसके साथ संपूर्ण मानवता को जोड़ें। योग संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी है और अनुकूल है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
योगासन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है।

आइए, 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें