फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली साड़ी वाली अफसर फिर मचा रही धूम, टिक टॉक पर नीली साड़ी में डांस हो रहा वायरल

Sat, 27 Jul 2019 08:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
रीना द्विवेदी - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अधिकारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एक बार फिर पीली साड़ी वाली महिला यानी रीना द्विवेदी चर्चा में हैं। सावन के महीने में रीना के डांस वीडियों धूम मचा रहे हैं। इस कड़ी में रीना ने टिक टॉक पर डांस करते हुए एक और वीडियो शेयर किया है। और इस बार उनकी साड़ी का रंग नीला है। 
विज्ञापन

2 of 6
रीना द्विवेदी - फोटो : amar ujala
चुनाव तो कबके खत्म हो चुके है पर रीना द्विवेदी के सोशल मीडिया पर फैन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करती हैं, रातों रात उनके व्यूज हजारों लाखों में चले जाते हैं। हाल ही में रीना ने फेसबुक पर अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Reena Dwivedi - फोटो : facebook
इस टिक टॉक वीडियो में नीले रंग की साड़ी में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर रीना खूब तारीफ बटोर रहीं हैं। लोग उनके डांस को देखने के बाद तारीफों के पुल बांध रहे हैं। चारों तरफ से मिल रही तारीफों से रीना गदगद हैं।
 

4 of 6
रीना द्विवेदी - फोटो : amar ujala
यूजर्स ने अपने कमेंट लिखा कि- 'एक प्याज के छिलके की तरह परत दर परत खूबियां सामने आ रही हैं बहुत खूब, धन्यवाद।' लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आई रीना द्विवेदी को फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। खबर तो यह भी आई पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी रीना द्विवेदी 'बिग बॉस 13' में भी जा सकती हैं। रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्यूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Reena Dwivedi - फोटो : facebook
सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में रीना जितनी खुशमिजाज लग रही हैं असल में उनकी जिंदगी तकलीफों से भरी है। इंटरव्यू के दौरान रीना ने बताया साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। साल 2013 में पति संजय की मौत हो गई थी। रीना को पति की जगह नौकरी मिली। उनका 13 साल का बेटा भी है। रीना ने बताया था भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं, लेकिन बेटे की वजह से उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रीना द्विवेदी - फोटो : amar ujala
आपको बता दें, लोकसभा चुनाव के दौरान रीना मोहनलाल गंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंची थीं, जब उनकी पीली साड़ी पहने तस्वीरें वायरल हो गईं थी। रीना की पीली साड़ी, आंखों पर सनग्लासेस और हाथ में ईवीएम मशीन। रीना को इसी लुक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। रीना की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि लोग अब उन्हें रोककर रास्ते में सेल्फी लेने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें