नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में घंटाघर पर बैठी महिलाओं ने एक युवक पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीती सोमवार रात युवक ने प्रदर्शन खत्म न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
2 of 5
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
महिलाओं ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी है, इसलिए फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
महिलाओं का आरोप है कि युवक ने मंच पर मौजूद महिला से माइक छीन कर गालियां देनी शुरू कर दी। युवक की पहचान आकाशदीप मौर्या के रूप में हुई है। युवक मालापुरम कॉलोनी बालागंज का रहने वाला है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि घंटाघर पर महिलाओं का नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 39 दिन बाद भी जारी है। उन्होंने कानून का विरोध प्रतीकात्मक हिरासत केंद्र बनाकर किया।
महिलाओं का कहना है कि सीएए के तहत मुस्लिम छोड़कर हर धर्म के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। ऐसे में जिन मुस्लिम परिवारों का नाम एनआरसी में नहीं आएगा उन्हें हिरासत केंद्र में रहना होगा।