फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: महिलाओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, कोरोना के कारण घाटों पर भीड़ कम व घरों में ही किया इंतजाम, तस्वीरें

Fri, 20 Nov 2020 06:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
संतान की लंबी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ शुक्रवार को महिलाओं ने डाला छठ पर्व पर निर्जल व्रत रख डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर जल में गोमती नदी के जल में उतरकर महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया।

वहीं, कोरोना के कारण घाटों पर भीड़ कम रही। लोगों ने घरों में ही पूजा का इंतजाम किया और अपने अपार्टमेंट में ही पूजन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर शुक्रवार की शाम गोमती नदी के तट पर असीम श्रद्धा दिखी। 36 घंटे के निर्जल उपवास के साथ महिलाएं पुत्रों की लंबी उम्र की कामना को लेकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं। (महिलाओं ने अपार्टमेंट में इस तरह तालाब बनाया और पूजा की।)
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
व्रती महिलाओं ने गोमती नदी में कमर तक पानी में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना की। परिजन पूजन सामग्री लेकर महिलाओं के साथ खड़े रहे।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। कठिन निर्जल व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर उत्साह दिखा। कुछ परिवार के पुरुष भी व्रत रखे हुए हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलगान करती महिलाएं देर रात घर पहुंचीं। महिलाएं शनिवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पुन: घाट पर महिलाएं पहुंचेंगी। रात करीब दो बजे से ही महिलाओं का घाट पर जमघट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
उगते सूर्य को अर्घ्य देने व दान-पुण्य के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी। कोरोना की वजह से पिछले सालों की तुलना में इस बार कम भीड़ रही। पुलिस भीड़ को रोकने के लिए सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छठ पूजा - फोटो : amar ujala
अपनी मां के साथ छठ पूजा करते लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें