फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने किया दूसरा ब्याह, रिसेप्शन में पहुंची पहली पत्नी ने स्टेज पर धुना

Mon, 14 Mar 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
र‌िसेप्शन में पहली बीवी देख उड़े दूल्हे के होश - फोटो : Amar Ujala
शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर रहे एक दूल्हे के रिसेप्शन में उसकी पहली पत्नी पहुंच गई। पत्नी ने स्टेज पर ही उसे तमाचे जड़े, दूल्हा स्टेज से कूदकर भागा।
विज्ञापन

2 of 8
स्टेज पर परफॉर्म करते बच्चे - फोटो : Amar Ujala
युवती को पहले शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया और फिर दहेज का अड़ंगा लगाकर चुपके से आर्यसमाज में शादी की। एक साल तक उसके साथ रहा। दो दिन पहले चुपके से दूसरा ब्याह रचा लिया।
विज्ञापन

3 of 8
शादी का प्रमाणपत्र - फोटो : Amar Ujala
बादशाहनगर स्टेशन के पास रविवार को रिसेप्शन पार्टी थी। इसकी भनक लगने पर पहली पत्नी पूरे परिवार संग पहुंच गई और स्टेज पर दूल्हे की जमकर धुनाई की। पुलिस को सूचना दी लेकिन, दूल्हा भाग निकला। युवती की आपबीती सुनने के बाद दावत में आए लोग भी उसके समर्थन में खड़े हो गए। महानगर कोतवाली में पहली पत्नी ने जालसाज दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी है।

4 of 8
शादी का प्रमाणपत्र द‌िखाती मह‌िला - फोटो : Amar Ujala
इंस्पेक्टर महानगर पीके झा के मुताबिक, आरोपी युवक हसनगंज के डालीगंज स्टेशन रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है। पहले हजरतगंज स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात चौपटिया की रहने वाली युवती से हुई थी। पहले युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और खुद ही शादी का प्रस्ताव लेकर उसके घर गया। बाद में 12 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। युवती के घरवालों ने इन्कार किया। युवक ने पिछले साल नौ नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद युवती को कभी मायके तो कभी दोस्तों के घर लेकर रहने लगा। इस बीच युवती ससुराल जाने की जिद करती तो वह अपनी मां आशा भारती को मनाने की बात करने लगा। इस बीच मृतक आश्रित कोटे में युवक को डालीगंज स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिल गई। 
विज्ञापन

6 of 8
मामला खुलने के बाद खाली पड़ा स्टेज - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद चुपके से उसने दो दिन पहले दूसरी युवती संग ब्याह भी रचा लिया। चार -पांच दिनों से उसने पहली पत्नी से संपर्क नहीं किया तो वह उसे तलाशते हुए घर पहुंची, जहां घर के सामने तंबू लगा देखा। पूछने पर पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद लोगों ने बताया कि रविवार को ही बादशाहनगर स्टेशन के पास उसकी रिसेप्शन पार्टी चल रही है। युवती ने अपनी मां, बहन, मौसी, पिता व रिश्तेदारों को बुलाया और पार्टी में पहुंच गई।
विज्ञापन

7 of 8
बवाल के बाद लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
अपने ही पति को दूल्हे के लिबास में स्टेज पर दूसरी युवती संग देखकर पहली पत्नी भड़क गई। इसके बाद वह सीधे स्टेज पर पहुंची और नई दुल्हन को जालसाज की करतूतों के बारे में बताने लगी। युवक ने उसे झूठा बताने की कोशिश की तो तमाचे जड़ दिए। इस पर दूल्हा स्टेज से कूदकर भाग निकला। अपने साथ धोखा होने की बात जानकर नई दुल्हन भी रोने लगी। 
विज्ञापन

8 of 8
दूसरी शादी के बाद बवाल - फोटो : Amar Ujala
युवती का आरोप है कि प्लॉट के नाम पर युवक ने उससे दो लाख रुपये भी ठगे हैं। युवक ने कहा था कि वह प्लॉट खरीदने के बाद मकान बनवाएगा और दोनों साथ रहेंगे। वह झांसे में आ गई और उसे अपनी कमाई से बचाए सारे रुपये दे दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें