अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। दलितों, पिछड़ों, सवर्णों, सभी को अपमानित किया जा रहा है। हम भाजपा सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार बनाने के लिए सपा में अच्छे लोगों को जोड़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई लाख सफाई दे, लेकिन जनता जानना चाहती है कि सपा को हराने के लिए भाजपा व बसपा की चाहत एक जैसी क्यों है।